महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा ने किया आरा-सासाराम एवं सासाराम-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रेलखंड का निरीक्षण







हाजीपुर 24.09.2022। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा द्वारा आज दिनांक 24.09.2022 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत आरा-सासाराम एवं सासाराम-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेलखंड पर संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना किया एवं रेलवे ट्रैक, पुल-पुलियों आदि का जायजा लिया। 

तदुपरांत महाप्रबंधक द्वारा डीडीयू जंक्शन पहुंचकर वहां स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का गहन निरीक्षण कर लोकोमोटिव के मरम्मत और रखरखाव कार्य व वहां सुविधाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में ट्रैक मशीन आर्गेनाईजेशन के कार्याे की समीक्षा की गई। इसके बाद डीडीयू जंक्शन स्थित वैगन केयर सेंटर में मालगाड़ियों के वैगनों के मरम्मत व रखरखाव कार्य सहित वहाँ विभिन्न सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 (वीरेन्द्र कुमार)

 मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Comments