वाराणसी 20 सितम्बर, 2022;मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन में एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री ज्ञानेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में चल रहे राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत आज 20 सितम्बर, 2022 को प्रेमचंद सभागार में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय 1) "विभाजन की विभीषिका" तथा 2) "स्वतंत्रता आंदोलन में हिन्दी की भूमिका" दिया गया था । प्रतियोगिता में मंडल एवं विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत कुल 25 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी श्री विजय प्रताप आर्य ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अनुवादक मनोज कुमार दुबे, कनिष्ठ अनुवादक श्रीमती पूनम त्रिपाठी एवं ममता यादव की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।
0 Comments