बलिया : वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार उपाध्याय के भाई के निधन पर पत्रकारों ने किया शोक व्यक्त


बलिया : जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार उपाध्याय के अनुज सुबोध उपाध्याय का मंगलवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। सुबोध उपाध्याय की तबियत पिछले दिनों से खराब थी उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी आयुर्वेदिक संस्थान (पीजीआई) में चल रहा था।

पत्रकारिता जगत में लोगों ने दुख व्यक्त किया जिसमें डॉ0 अखिलेश सिन्हा, रणविजय सिंह, ओमकार सिंह, शशीकांत ओझा, ओम प्रकाश उपाध्याय, मधुसूदन सिंह, पंकज कुमार राय, राजेंद्र प्रसाद, सुनील तिवारी, अजय कुमार सिंह, असगर अली, मोहम्मद अहमद हुसैन उर्फ जमाल, राजू गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रवि सिन्हा, दीपक तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, दीपक तिवारी, हरीश तिवारी, आशीष पांडेय, मुलायम प्रसाद, सनन्दन उपाध्याय, कृष्णकांत पांडेय, अंजनी कुमार, रवि प्रसाद 'शिवम' बसंत सिन्हा, सुरेंद्र गुप्ता सभी लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रमोद कुमार उपाध्याय भरौली के पास सरयां गांव के मूल निवासी हैं उनके भाई का अंतिम संस्कार मूल निवास स्थान से ही किया गया। 




Comments