बलिया : सरदार मनजीत सिंह के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और नगदी चोरों ने किया पार


बलिया। सरदार मनजीत सिंह के घर से चोरों ने लगभग 4 लाख के सोने के गहनो और 60 हजार नगद पर चोरो ने हाथ साफ किया है। इस चोरी की घटना को चोरो द्वारा छत के रास्ते से घुस कर अंजाम दिया गया है। चोरी किस दिन हुई है इसकी सटीक तिथि नही बतायी जा सकती है क्योंकि श्री सिंह 31 जुलाई को ही लुधियाना इलाज के लिए सपरिवार गये हुए थे, जिस कारण घर मे कोई नही था।


घटना के संबंध में सरदार जी सपरिवार वापस आये और घर का बाहरी ताला खोलकर अंदर गये और अलमारी को खुली हुई देखे तब पता चला। इसकी सूचना तत्काल यूपी 112 को दी गयी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज जापलिनगंज मौके पर जाँच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगायी है।



बता दे कि सरदार मनजीत सिंह के घर के चारों तरफ से इनकी छत पर दूसरी छतों के सहारे आया जा सकता है। चोरों ने किस छत का प्रयोग चोरी के लिए प्रयोग किया है, इसका पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है। सरदार जी का परिवार घर पर नही है और आलमारी में गहने रखे है, इसको कोई ऐसा व्यक्ति है जो बखूबी जानता था। यही कारण है कि चोरो ने गहनों और नगदी को ही हाथ लगाया है। 



Comments