वाराणसी 05 जुलाई, 2022; मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय के प्रेम चन्द सभागार कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में मंडल चिकित्सालय वाराणसी से सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० महेंद्र सिंह नबियाल को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) श्री राहुल श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री ज्ञानेश त्रिपाठी,अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री एस पी एस यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री रकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती प्रीती वर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री त्रयम्बक तिवारी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) श्री पंकज केशरवानी, कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (आपरेशन) श्री ए के श्रीवास्तव, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रामश्रय पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में डा नबियाल की लम्बी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया । उन्होने कहा 62 वर्ष पूरे करने के उपरांत डा नबियाल की सेवानिवृत्ति मिली है, यह अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने बताया की किस प्रकार डा नबियाल ने कोरोना काल में मंडल चिकित्सालय के माध्यम से सेवा दी साथ ही मंडल चिकित्सालय में कुशल प्रबंधन कर आक्सीजन प्लान्ट एवं 5S प्रमाणन जैसी उपलब्धियां भी दिलाईं हैं। उन्होंने कहा की प्रत्येक व्यक्ति को डाक्टर की आवश्यकता जीवन के किसी न किसी मोड़ पर अवश्य पड़ती है और इस कारण समाज के हर वर्ग के लिए वे सम्माननीय है। जितना यश डाक्टर के प्रोफेशन में है उतना यश अन्य किसी प्रोफेशन में बहुत मुश्किल से मिलता है। अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने डा नबियाल से अपील की अपना शेष जीवन समाज सेवा लगायें।
इस अवसर पर अन्य अधिकारियों ने भी डा. नबियाल के कुशलतापूर्वक सेवानिवृत्त होने पर शुभकामनाएं दी और शेष जीवन सुख शांति से व्यतीत होने की कामना करते हु भावभीनी विदाई दी।
*अशोक कुमार*
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।
0 Comments