सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 महिलाओं सहित 3 पुरुष गिरफ्तार


राजधानी लखनऊ के विकासनगर के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने संचालक समेत पांच महिला और तीन पुरुषों को वहां पकड़ लिया। मौके पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुयें मिली है।

लखनऊ के विकासनगर स्थित आईक्यू टॉवर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने रविवार को यूपी-112 पर शिकायत की। कुछ देर बाद ही एसीपी महानगर जया शांडिल्य ने विकासनगर पुलिस के साथ रविवार दोपहर को अचानक छापा मार दिया। इस छापे से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने संचालक समेत पांच महिला और तीन पुरुषों को वहां पकड़ लिया। मौके पर पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुयें मिली है। पकड़ी गई तीन महिलायें पड़ोसी जिलों की रहने वाली है। इस मामले में विकासनगर थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विकास नगर में एक प्राइमरी स्कूल के पास आईक्यू टॉवर नाम के कॉम्प्लेक्स में रोज डे यूनिसेक्स सैलून के नाम से स्पा सेंटर चल रहा था। इसका संचालक प्रद्युम्मन सिंह है। एसीपी जया शांडिल्य के मुताबिक यहां रहे स्पा सेंटर के खिलाफ शिकायत मिलते ही छापा मारा गया था। यहां के लोगों ने मौके पर पुलिस से कहा कि इन लोगों की हरकतों की वजह से वह लोग परेशान थे। कई बार देर रात तक यहां लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था।

बाराबंकी, सीतापुर से आती है लड़कियां

पुलिस ने जब आरोपितों से पूछताछ की तो सामने आया कि इस स्पा सेंटर में सीतापुर, बाराबंकी से लड़कियां आती थी। मौके पर मिली दो लड़कियां बाहर से ही आयी थी जबकि तीन लड़कियां गुड़म्बा, महानगर की थी। संचालक प्रद्युम्मन सिंह मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है। उसके साथ पकड़े गये लोगों में बाराबंकी का अशोक कुमार और गोलू शर्मा शामिल है।

व्हाटस ग्रुप पर होती थी बुकिंग

विकास नगर पुलिस के मुताबिक संचालक ने अपने नियमित ग्राहकों के लिये व्हाटसएप ग्रुप बना रखा था। इस पर ही लड़कियों के साथ टाइम स्लाट की बुकिंग होती थी। ये लोग आपस में व्हाटसएप कॉल ही करते थे। इनके मोबाइल से पुलिस को कई और लोगों के बारे में पता चला है जो ऐसे स्पा सेंटर का संचालन कर रहे हैं। इनमें से कई ने अब छोटे जिलों में भी अपने केन्द्र खोल रखे हैं।




 

Comments