बलिया। प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में विभिन्न परियोजनाओं के अन्तर्गत इच्छुक आवेदकों को एक और अवसर उपलब्ध कराने हेतु जिले के लिए विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं के अन्तर्गत विभागीय आनलाइन पोर्टल पर परियोजना प्रस्ताव सहित आवेदन किया जा सकता है। उक्त पोर्टल 01 से 15 जुलाई तक खोल दिया गया है।
इच्छुक मत्स्य पालक बन्धु योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु उक्त पोर्टल www.fymis.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। विशेष जानकारी मुहल्ला बनकटा स्थित कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने दी है।
0 Comments