जानिए कब से शुरू होंगे सावन सोमवार, कितने सोमवार पड़ेंगे, इस बार क्या है खास


इस बार सावन माह 13 जुलाई से शुरू होगा। 12 अगस्त, शुक्रवार को सावन का आखिरी दिन होगा।

शिव भक्तों के लिए सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है। भगवान शंकर की विशेष कृपा पाने के लिए इस दौरान व्रत रखे जाते हैं और अनुष्ठान किए जाते हैं। इस वर्ष भी सावन सोमवार (Sawan Somvar) का इंतजार किया जा रहा है। भगवान शिव का प्रिय माह सावन इस वर्ष 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस महीने में सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन में भगवान शिव अपने भक्तों के बीच धरती पर निवास करते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सावन के महीने में सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस महीने में शिव भक्त सावन सोमवार को 1 रखते हैं।

देश के उत्तरी और दक्षिण-मध्य भागों में सावन माह और सोमवार की तिथियां अलग-अलग हैं। पंचांग के अनुसार सावन का महीना जुलाई-अगस्त के बीच आता है और हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीने में गुरु पूर्णिमा के अगले दिन से सावन का महीना शुरू होता है. इस वर्ष सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त 2022 को समाप्त होगा। सावन 2022 में सोमवार व्रत की तिथियों की सूची।

इस बार सावन माह में कितने सोमवार

इस बार सावन माह में 4 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन माह 2022 - 14 जुलाई 2022 से 12 अगस्त 2022 तक रहेगा। इस बार सावन का पावन मास श्रावण और विशकुंभ और प्रीति योग में शुरू हो रहा है। चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। इसलिए इस बार सावन के महीने में सच्चे मन से की गई भक्ति का पूर्ण फल मिलेगा और शिव की कृपा सदा बनी रहेगी।

सावन सोमवार व्रत 2022 : देखें लिस्ट  

पहला सावन सोमवार-18 जुलाई 2022

दूसरा सावन सोमवार- 25 जुलाई 2022

तीसरा सावन सोमवार - 01 अगस्त 2022

चौथा सावन सोमवार- 08 अगस्त 2022

शुक्रवार, 12 अगस्त श्रावण मास का अंतिम दिन

साभार- नई दुनिया



Comments