उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

 


लखनऊ: 15 मई, 2022। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन व पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों  को  बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्री मौर्य ने  अपने बधाई संदेश में कहा है कि  भगवान बुद्ध के आदर्श जन-जन को सत्य, शान्ति व अहिंसा के लिए प्रेरित करते हैं। भगवान  बुद्ध ने सत्य, शान्ति व अहिंसा की स्थापना कर अध्यात्म के प्रकाश को सम्पूर्ण विश्व में फ़ैलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा था, स्वयं पर विजय प्राप्त करना, दूसरों पर विजय प्राप्त करने से बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा था कि आपका सबसे बड़ा  दुश्मन आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता, जितना कि आपके असुरक्षित विचार।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संदेश में कहा है कि कि  तथागत बुद्ध का जीवन दर्शन, उनके विचार आज, पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उनके विचार जन जन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व उपयोगी हैं, तभी दुनिया के तमाम देशों में भी उनको पूजा जाता है। कहा कि हम सबको उनकी शिक्षा व उनके आदर्शों का न केवल अनुसरण करना चाहिए बल्कि आत्मसात भी करना चाहिए।

बी एल यादव

सूचना अधिकारी। 



Comments