सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है कीवी, इन परेशानियों को करता है दूर


कीवी खाना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद हैं, फिर भी आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग अपना ख्याल नहीं रख पा रहे हैं जिससे उन्हें काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही अनेक रोगो से ग्रसित हो जाते है, अपनी व्यस्त लाइफ में अगर थोड़ा सा समय निकाल ले और अपने सेहत का ध्यान रखे। इसके लिए सबसे पहले खान पान का ध्यान रखे। अपनी डाइट में फलो को अवश्य शामिल करे। फलो में कीवी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, इसके खाने के कई गुणकारी फायदे हैं, विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए रोज़ाना 1 कीवी जरूर खाये। इससे शरीर को चमत्कारी लाभ प्राप्त होंगे। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कीवी का सेवन हर रोज़ करें. ये स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

करे अपनी इम्यूनिटी मजबूत : 

आप कीवी का सेवन किसी भी मौसम में कर सकते हैं। कीवी खाने से आपका प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है जिससे आप रोगों से लड़ पाते हैं। कोरोना काल में चिकित्सक ने कीवी खाने की सलाह दी थी क्योंकि कोरोना से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए। ऐसे में कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद है, इसीलिए अपनी डाइट में कीवी को अवश्य शामिल करे। कीवी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। केवन का सेवन चटनी के रूप में कर सकते है।

कीवी का सेवन और अनेको गुणकारी लाभ : 

कीवी का सेवन करने से दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप की समस्या से निजात मिल सकता है इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी लाभकारी है। कीवी खाने से शरीर को अनेको लाभ मिलते है। इसके सेवन से त्वचा चमकदार बनती है और झुर्रियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियों को ठीक करने में भी कीवी बहुत ही फायदेमंद फल माना गया है। इसके साथ ही कीवी में भरपूर आयरन और फॉलिक एसिड रहता है, जिससे गर्भवती महिलाओं को बहुत लाभ मिलता है। कोरोना समय में ये फल बहुत ही चमत्कारी माना गया। इसका सेवन पूरे दिन में कभी भी कर सकते है, इससे आपको लाभ जरूर मिलेगा।





Comments