समाज में दहेज नाम की बीमारी लग गयी है लोगों में !!
जिस दिन आप लड़की के माँ बाप से दहेज लेते हैं उसी दिन आप अपना आत्मसम्मान खो देते हैं !!
जो जितना दहेज लेता हैं उसका उतना ही ज्यादा नाम होता हैं!!
जो लड़की ज्यादा दहेज लेकर आती हैं !!
उसको उतना ही नाम इज्जत मिलता हैं !!
और दहेज के खिलाफ कितने कानून बने लेकिन वो सिर्फ फाईलो तक सीमित रह गये !!
खुलेयाम मुँह खोल कर लोग अपने बेटे की बोली लगाते है !!
लोग जो ज्यादा दाम दिया उसके हाथ बेच देते हैं ! !
अपने बेटे को !!
बेटा भले ही कोई काम करता हो या नहीं !!
लेकिन दहेज सबको चाहिए !!
ऐसा लगता हैं की बेटा पैदा करके बहुत वीर्य का काम किये है !!
और दहेज की बात तो सबसे पहले लड़के की माँ ही करती हैं खुद एक औरत होकर भी !!
और लड़की वाले मानो लड़की पैदा करके कोइ गुनाह कर दिये हो !!
जब से लड़की पैदा हो जाती हैं !!
तब से एक एक पैस जोड़ने लगते है !!
की बेटी को दहेज देना पड़ेगा !!
और अपनी क्षमता के अनुसार बेटी को पढाई भी करवाते हैं !!
उसे अपने पैरो पर खड़ा करवाते हैं !!
लेकिन दहेज तो फिर भी देना पड़ता हैं !!
बीना दहेज के लड़की के बाप को कोई पानी भी नहीं पुछता !!
कहने के लिये लोग कहते हैं !!
कि बेटा बेटी कोइ फर्क नही है !!
लेकिन दहेज लेते वक्त क्यो नहीं सोचते की जिस तरह बेटा की परवरिस हुई है उसी तरह बेटी की भी हुई है !!
जीतना पैसा बेटे की पढ़ाई में खर्च हुआ हैं !!
उतना ही पैसा बेटी के पढ़ाई में भी खर्च हुआ हैं !!
और बेटी अपना घर छोड़ कर अपने माँ बाप को छोड़ कर दुसरे के घर आती हैं !!
और साथ मे दहेज भी लेकर आती है !!
क्यो लड़के वाले उन्हें खिला नहीं पाते !!
कि लड़की अपने माँ बाप से अपने सुविधा के हर समान लेकर आती हैं !!
इसी वजह से लोग बेटी को पैदा होने से पहले मार देते
है !!
कि कहाँ से दहेज देंगे अगर कोई कमी रह गयी तो बेटी को जिंदगी भर दुःखी होते देखना पड़ता हैं !!
पैसे वालो ने दहेज को रश्म बना रखा हैं !!
और गरीबों के लिए सजा बन गया हैं !!
पढ़े लिखे लोग तो और भुखे हैं दहेज के लिये !!
जब उनकी शादी होती हैं तो मुंह भर-भर के दहेज लेते हैं!!
बेटे के परवरिश मे जितना पैसा खर्च करते हैं !!
सब बेटी वालो से वसूल करते हैं !!
इस हिसाब से तो बेटी वाले खरीद लिए !!
और बेटे वाले अपना बेटा बेच दिये !!
जब तक दहेज के लोभी रहेंगे तब तक बेटियों को इज्जत नही मिलेगा !!
जो लड़के आज कल लड़कियों के साथ प्यार करने की बाते करते हैं !!
वो सिर्फ टाइम पास करते हैं !!
अगर उनसे वो लडकी शादी के लिए बोली तो तुरन्त उनका प्यार गायब हो जायेगा !!
क्योंकि दहेज नहीं मिलेगा !!
लड़कियों तुम्हे भी अपनी आत्मसम्मान को बचा के रखना होगा !!
दहेज नाम की बीमारी को समाज से खत्म करना होगा !!
दहेज ना देंगे और ना लेंगे !!
*धन्यवाद*
मीना सिंह राठौर ✍️
नोएडा, उत्तर प्रदेश।
0 Comments