उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महात्मा ज्योतिवा राव फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

 


ज्योतिवा राव फुले शिक्षा व सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे : श्री केशव प्रसाद मौर्य                              

लखनऊ:11 अप्रैल 2021। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैंप कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर महात्मा ज्योतिवा राव फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिवा राव फुले  शिक्षा व सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना एवं समता पर आधारित भारत निर्माण नीव रखने का कार्य किया। उस दौर में समाज में फैली महिला विरोधी कुरीतियों, उनके शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले महान समाज सुधारक ज्योतिवा राव फुले के प्रयासों को हमेशा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व योगदान की तरह याद किया जाता है। कहा कि महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह रोकने मे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री मौर्य ने कहा कि महात्मा फुले सामाजिक न्याय के पुरोधा, असंख्य लोगों की उम्मीदों के स्रोत, व बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किया। सामाजिक सुधार की लड़ाई  में उनके महान योगदान के लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

बी एल यादव

सूचना अधिकारी। 




Comments