यूपी में चला तबादला एक्सप्रेस, एक दर्जन के अधिक आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला


उत्तर प्रदेश में देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट सामने आई। गुरुवार देर रात एक दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामने आई लिस्ट में कई अधिकारियों को प्रतीरक्षारत की सूची में भी डाला गया है। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद गुरुवार देर रात पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस फेरबदल के तहत मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, देवरिया, रायबरेली, कानपुर देहात के जिलाधिकारी को बदल दिया गया। 

दीपक मीणा को मेरठ की कमान 

फेरबदल में देवरिया, रायबरेली और मेरठ के जिलाधिकारी को हटाने के साथ ही उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया। जबकि कई जिलों के डीएम को दूसरी जगह की कमान सौंपी गई। जारी की गई सूची के अनुसार सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ की कमान सौंपी गई। जबकि संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया। 

नेहा जैन बनी जिलाधिकारी कानपुर देहात 

नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल बनाया गया है। वहीं देवरिया डीएम रहे आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया। जबकि नेहा जैन को जिलाधिकारी कानपुर देहात बनाया गया है। वहीं कानपुर देहात के जिलाधिकारी जेपी सिंह को देवरिया का डीएम बनाया गया है। जिलाधिकारी मेरठ बालाजी को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। जबकि विशेष सचिव आवास माला श्रीवास्तव को जिलाधिकारी रायबरेली बनाया गया है। वहीं जिलाधिकारी रायबरेली वैभव श्रीवास्तव को भी प्रतीक्षारत किया गया है। 

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला :-

आईएएस का नाम   बैच   नया पदस्थापन

दीपक मीणा   2011 मेरठ डीएम

माला श्रीवास्तव   2009 रायबरेली डीएम

नेहा जैन           2014 कानपुर देहात

जितेंद्र प्रताप सिंह 2013 देवरिया डीएम

संजीव रंजन   2013 सिद्धार्थनगर डीएम

मनीष बंसल   2014 संभल डीएम

वैभव श्रीवास्तव   2009 पदस्थापन की प्रतीक्षा में

आशुतोष निरंजन 2010   पदस्थापन की प्रतीक्षा में

के. बालाजी  2010 पदस्थापन की प्रतीक्षा में

समीर वर्मा         2002 सचिव, समाज कल्याण

बलकार सिंह 2004 एमडी, जल निगम

अनुराग यादव 2000 सचिव, कृषि




 


Post a Comment

0 Comments