स्पा सेंटर की आड़ में चल रहें सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 लड़कियों सहित 7 गिरफ्तार



हरियाणा के रोहतक के दिल्ली बाईपास स्थित नहर के नजदीक पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। एक स्पा सेंटर की आड़ में मसाज के बहाने जिस्म परोसा जा रहा था। पुलिस ने 5 युवतियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह स्पा सेंटर आईएमटी थाना क्षेत्र में चल रहा था।

रोहतक में पुलिस ने दिल्ली बाईपास पर नहर की पटरी के साथ लगते एक कमरे पर छापा मारा, जहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लड़कियों व दो लड़कों को काबू किया है। लड़कियां दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि लड़के स्थानीय एवं नाबालिग बताए गए हैं। 

आईएमटी थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई रत्न सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान के दौरान जेएनएल व भालौठ ब्रांच की पटरी के किनारों पर जांच पड़ताल की गई। 

इसी बीच पटरी के नजदीक एक स्पा सेंटर मिला। जांच की तो सेंटर में दिल्ली से आई पांच लड़की व दो लड़के थे। पूछताछ में पता कि लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाया गया है। देर रात मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।




Comments