यूपी : अखिलेश यादव के लिए बुरी खबर, सपा विधायक के आवास पर कई थानों की फोर्स का छापा


नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के लिए बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास पर कई थानों की फोर्स ने छापा मारा है। बताया जा रहा है महेंद्र नाथ यादव के आवास पर कई थानों की फोर्स ने छापा मारकर बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख को सकुशल बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तकरीबन 4 महीने से ब्लॉक प्रमुख रामकुमार और उसकी पत्नी और 4 बच्चे का अपहरण किया गया था। जिसके बाद कलवारी थाने में विधायक महेंद्र यादव पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

कई थानों की फोर्स ने की छापेमारी : 

ब्लाक प्रमुख के रिश्तेदार ने कलवारी थाने में ब्लाक अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी सूचना पर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारकर प्रमुख को सपा विधायक के घर से सकुशल बरामद किया है। बता दें, जिस दौरान कई थानों की फोर्स ने सपा विधायक के घर छापेमारी की उस दौरान सपा विधायक महेंद्र यादव आवास पर ही मौजूद थे। सदर से विधायक चुने गए महेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद पर भी हैं।

साभार-newsroom post




Post a Comment

0 Comments