बलिया : सपा प्रत्याशी नारद राय को जीताने का व्यापारियों ने लिया संकल्प


आखिरी वक्त में सपा के समर्थन में लामबंद हुए व्यापारी, बदला नगर विधानसभा का समीकरण

बलिया। विधानसभा 2022 चुनाव के प्रचार का पहिया एक दिन में थम जाएगा उससे ठीक पहले शहर के कलवार धर्मशाला में व्यापारी समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया  जिसके मुख्य अतिथि सपा प्रत्याशी नारद राय रहे। जहां पर समस्त व्यापारी समाज एकजुट दिखा। सपा प्रत्याशी  नारद राय  के पक्ष में  सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगर विधानसभा के व्यापारी समाज के समस्त  संगठनों के लोग समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे और नारद राय को एक लाख से ऊपर वोटों से जीतने का कार्य करेंगे। 

सभा संबोधित करते हुए नारद राय ने कहा कि अब तक मैंने व्यापारी बंधुओ की लड़ाई लड़ने का काम किया है और आगे भी आप लोगों के मान सम्मान की रक्षा करूँगा और सपा की सरकार बनने पर क्षेत्र का समुचित चहुमुखी विकास करूँगा। जहां पर   व्यापारियों ने व्यापारी समाज से अपील की है कि 3 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करे और  साइकिल निशान पर बटन दबाकर नारद राय को जिताने का कार्य करें ताकि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके जिससे जिला ही नही प्रदेश में विकास की लहर दौड़े। बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय संचालन जमाल आलम  ने किया। कार्यक्रम संयोजक सजीव कुमार श्रीवास्तव उर्फ बच्चा जी रहे।

कार्यक्रम  प्रमुख रूप से सुनील सराफ प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार, अशोक कुमार वर्मा प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, बलिराम गुप्ता, रामजी प्रसाद सर्राफ, गौरव, दानिश, राधेश्याम वर्मा, मणिलाल, जय शंकर वर्मा, संतोष सोनी, राम जी वर्मा, विजय वर्मा, गणेश जी, सुमन चौरसिया, संजय उपाध्याय पूर्व चेयरमैन आदि तमाम व्यापारी गण उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments