सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 लड़कियां सहित 5 गिरफ्तार


दिल्ली के एक होटल में अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इस सेक्स रैकेट में कई विदेशी महिलाएं शामिल थीं। पुलिस ने फ़र्ज़ी ग्राहकों के जरिये दलालों से संपर्क किया और एक होटल में में विदेशी महिलाओं को उपलब्ध करा दिया गया. जैसे ही विदेशी महिलाएं आईं, इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्वी हिस्से से एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह कोई छोटा मोटा सेक्स रैकेट नहीं बल्कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय सेक्स रैकेट है। इसके तार दूसरे देशों से भी जुड़े पाए गए हैं। इस मामले का खुलासा दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के पूर्वी हिस्से से दो एजेंटों के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर किया है। यह महिलाएं उज्बेकिस्तान की बताई जा रही है। इस बारे में जानकारी दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया है कि, इन महिलाओं सहित एजेंटों को ओयो होटल से पकड़ा गया है।

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमने प्राप्त जानकारी के आधार पर दिल्ली के शशि गार्डन स्थित ओयो होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। हमें जानकारी मिली थी और जब हमने मौके पर अपना आदमी भेजा तो वह जानकारी सही निकली।

इस मामले की जाँच कर रही डीसीपी प्रियंका ने कहा, “पुलिस के द्वारा होटल में एक फर्जी ग्राहक भेजा गया था और बाद में उक्त ओयो होटल में छापा मारा गया था और तीन उज्बेक राष्ट्रीय महिलाओं के साथ-साथ दो एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन एजेंटों की पहचान प्रवीण कुमार और केतन कंसल के नाम से हुई है यह दोनों भी उसी होटल में मौजूद थे।”

पुलिस ने बताया है कि, इन आरोपियों के खिलाफ ITP और फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर धाराएं लगाई गई हैं। इन आरोपियों से लगातार कई घंटे पूछताछ की गई है। इस दौरान जो बातें सामने आई हैं। उसमें सभी आरोपियों ने बताया है कि आसानी से पैसा कमाने के लिए ये सभी सेक्स रैकेट चला रहे थे।





Comments