बलिया सदर से सपा के प्रत्याशी नारद राय को टिकट मिलने से नगरवासी गदगद



बलिया। सदर विधानसभा (361) से सपा के नारद राय को टिकट मिलने से चहुंओर खुशी की लहर दौड़ रही है। हर वर्ग के लोगों में अब यह आस जगी है कि नगर में हुए विकास कार्यों को एक बार पुनः गति मिलेगी, व्यवसायी हो या राज्य कर्मचारी, युवा वर्ग, महिलाएं, एवं प्रत्येक आम हो या खास सभी लोगों में खुशी का माहौल है।

इसी क्रम में युवा व्यापारी मु0 शाहिद, से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूर्व में सपा शासन काल में नारद राय नगर विकास राज्य मंत्री के पद पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले को जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, जनेश्वर मिश्र सेतु एवं बलिया शहर में सीवरेज की परियोजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नारद राय को नगर विधानसभा (361) बलिया से प्रत्याशी घोषित किये जाने पर बधाई दी है साथ ही पूर्व मंत्री नारद राय को जीत की अग्रिम बधाई भी दी है। दूसरी तरफ सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव तथा विजनौर का चुनाव प्रभारी के साथ-साथ बुंदेलखण्ड में जिला - ललितपुर के महरौनी विधानसभा (227) के प्रभारी व बलिया जिले के बांसडीह तहसील के ग्राम हुसैनाबाद निवासी अमित सिंह ने इस बावत पूछे जाने पर कहा कि पुराने समाजवादी स्व0 जनेश्वर मिश्रा, लोहिया जी, माननीय नेता, मुलायम सिंह यादव के पद चिन्हों पर चलने वाले, पुराने समाजवादी विचारक, नारद राय जी को सदर विधानसभा 361, समाजवादी प्रत्याशी बनाये जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा के अखिलेश यादव जी के द्वारा सदर विधानसभा की तरफ से एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह के तरफ से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं। 

अमित सिंह ने नारद राय के जीत की अग्रिम शुभकामना एवं बधाई दी हैं। 

वहीं छात्रों, युवा वर्ग तथा महिलाओं ने भी नारद राय के सदर विधान सभा बलिया से प्रत्याशी घोषित किये जाने से गदगद है। 

नगर विधान सभा 361 सीट से पूर्व मंत्री नारद राय को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस घोषणा के बाद सीधी लड़ाई भाजपा एवं सपा के बीच दिखने लगी है। इतना तो दिख रहा है कि सपा मुखिया पुराने दिग्गजों पर धीरे-धीरे विश्वास करने लगे हैं सदर की जनता ने आज अपने हाथों से गुलाल एवं मिठाइयों का वितरण चट्टी चौराहे पर किया। तथा जगह-जगह पटाखे भी फोड़े गए। 

इस दौरान चंदन गुप्ता सभासद, उमेश सभासद, सोहन जी, विक्की खान सभासद, कुश कुमार साहनी, गौरव, लकी, व दर्जनों लोग मौजूद रहे। 




Post a Comment

0 Comments