जानें दही खाने के अनेकों फायदे


दही, दूध का एक लोकप्रिय उत्पाद है जिसका इस्तेमाल भोजन में, एक ताज़ा बेवरेज के रूप में, या मिठाइयों में किया जाता है। इसके पोषक तत्व बहुत मशहूर हैं, दही का रोज़ाना सेवन करने से आपके स्वस्थ में अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। यह आम तौर पर भोजन की तरह अपने मूल रूप में भी खाया जाता है। दही की छाछ और रायता बहुत मशहूर है।

यह बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है, जबकि पाचन स्वास्थ्य और वजन नियंत्रण को भी लाभ पहुंचा सकता है। आयुर्वेदिक दृष्टि से कहें तो, दही वात दोष को कम करता है और पित्त और कफ को बढ़ाता है। हालांकि, दही का चुनाव सोच-समझकर करें। अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभों के लिए, प्रोबायोटिक्स युक्त सादा, बिना चीनी वाली दही का ही चयन करें।

दही खाने के फायदे : इम्युनिटी बूस्टर दही में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं जो B और T सेल्स को बढ़ाते हैं जो हमारे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को सपोर्ट करते है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम अच्छा है तो यह आपको 100 से भी ज्यादा आम बीमारियों से बचाव मिल सकता है।

बालों के लिए दही : दही रूसी से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है, यह डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है। दही में प्रोटीन और विटामिन B5 जैसे गुण होते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।

दही स्किन टोन निखारता है : दही स्किन केयर की खूबसूरती बढ़ाने का असरदार और सस्ता तरीका है, यह एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। यह त्वचा पर उपयोग करने के लिए सबसे सुरक्षित उत्पाद हो सकता है क्योंकि यह दूध के जीवाणु किण्वन की एक सरल विधि द्वारा तैयार किया जाता है।

वजन कम करने में मददगार : दही विटामिन और मिनरल्स में उच्च है, मिनरल व कैल्शियम शरीर में कोर्टिसोल के निर्माण को रोकता है। कुछ वैज्ञानिकों का अनुमान है, दही के सेवन का सीधा प्रभाव भूख कम करने पे भी है।

दही पाचन में सहयोगी : हमारे पाचन तंत्र में कुछ बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे मेटाबोलिज्म कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं और पाचन का समर्थन करते हैं और वे आवश्यक पोषक तत्व उत्पन्न करते हैं जो हमारे पाचन तंत्र के लिए उपयोगी होते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इन बैक्टीरिया को संतुलित रखना आवश्यक है।

अस्वीकरण : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। 




Comments