जानें पालक का जूस पीने के अनेकों फायदे


हर व्यक्ति के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। वहीं सर्दी के मौसम में हरा साग और पालक बाजार में देखने को मिल जाता है। बात अगर पालक की करें तो यह पौष्टिक सब्जियों की लिस्ट में आता है। लोग कई तरह से पालक का सेवन करते हैं जैसे - पालक का साग, आलू-पालक और पालक-पनीर जो लोगों को बहुत पसंद आता है। वहीं, सेहत के प्रति सजग रहने वाले कई लोग पालक का जूस पीना भी पसंद करते हैं। अब जब पालक के जूस की बात चली ही है, तो क्यों न शरीर के लिए पालक के जूस के फायदे जान लिए जाएं।

पालक का जूस पीने के फायदे :- 

एनीमिया से बचाव - शरीर में जब स्वस्थ लाल कोशिकाएं नहीं बनती, तो इसकी वजह से एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या होती है। इसका सबसे मुख्य कारण होता है शरीर में आयरन की कमी। आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण का काम करता है। ऐसे में पालक या पालक के जूस को आहार में शामिल कर आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से बचा जा सकता है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए - लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है। क्योंकि इम्यून सिस्टम शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए सक्षम बनाता है। ऐसे में इम्यून पावर को बूस्ट करने के लिए विटामिन ए और सी युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना लाभकारी हो सकता है। यहां पालक के जूस की अहम भूमिका देखी जा सकती है, क्योंकि पालन में ये दोनों विटामिन मौजूद होते है।

आंखों के लिए - पालक का जूस आंखों को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है। दरअसल, पालक ल्यूटिन और जियाजैंथिन नामक एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है। ये पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखने और बढ़ती उम्र में आंखों की रोशनी कम होने की समस्या से बचाव कर सकते हैं।

अस्वीकरण : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। 




Comments