उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय मार्गों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन की, की समीक्षा




प्रदेश में राष्ट्रीय मार्गो के कार्यो में और अधिक गति लाई जाए।

सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए सभी परियोजनाएं धरातल पर उतारी  जांय।

कार्य धरातल पर नजर आने चाहिए : श्री केशव प्रसाद मौर्य            

लखनऊ:16दिसम्बर 2021। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में राष्ट्रीय मार्गो के कार्यों में और अधिक गति लाने के निर्देश एन० एच ०ए ०आई०, लोक निर्माण विभाग, व मोर्थ  (मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रान्सपोर्ट एण्ड हाइवे)के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी औपचारिकताएं पूरा करते हुए  सभी परियोजनाएं धरातल पर उतारी जांय। कार्य धरातल पर नजर आने चाहिए। केशव प्रसाद मौर्य आज लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित तथागत सभागार में प्रदेश में राष्ट्रीय मार्गों के कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

समीक्षा के दौरान  मार्गों से संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि राम वन गमन मार्ग, अयोध्या के चारों 84 -कोसी परिक्रमा मार्ग, लखनऊ -कानपुर एक्सप्रेस वे एवं प्रयागराज रिंग रोड  के अधिकांश  पैकेजों की डी०पी०आर० स्वीकृत  हेतु मंत्रालय को भेजी जा चुकी है एवं मंत्रालय द्वारा कई  पैकेजों की स्वीकृति निर्गत की जा चुकी है, शेष पैकेजो की स्वीकृत की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य  ने निर्देश दिए कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप मथुरा- वृंदावन में भी ब्रज चौरासी  कोसी परिक्रमा मार्ग को भी राष्ट्रीय मार्ग घोषित करते हुए चार लेन मार्ग( मय परिक्रमा मार्ग) के रूप में विकसित करने हेतु तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

क्षेत्रीय अधिकारी मोर्थ, एन ०एच ०ए ०आई० व लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय मार्ग) के अधिकारियों ने कहा  कि सभी औपचारिकताओं व कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराते हुए राष्ट्रीय मार्गों को विकसित किया जाएगा।

बैठक  मे सचिव, लोक निर्माण विभाग श्री समीर वर्मा ,प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री मनोज गुप्ता, मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय मार्ग) श्री अशोक कनौजिया सहित एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग, तथा मोर्थ के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बी एल यादव

सूचना अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments