ददरी मेला : रास्ता डाइवड होने से सर्कस तक नहीं पहुंच पा रहे लोग : सर्कस संचालक


कहा कई बार गुहार लगाने के बाद भी नहीं मिल पा रहे है मदद

बलिया। ददरी मेला में लम्बे समय सर्कस दिखाने वाले राज सर्कस के मैनेजर वकील अहमद ने बताया कि इस वर्ष मेले में भीड़ तो उमड़ रही है लेकिन सर्कस तक नहीं पहुंच रही है। कारण कि सर्कस का जो स्थान दिया गया है वह मुख्य मेले से काफी दूरी पर है साथ ही सर्कस तक पहुंचने का रास्ते को भी डाइवट कर दिया गया है। जिससे लोग मेले तो घूम रहे है लेकिन सर्कस तक नहीं पहुंच पा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका इस बार दूर दराज से आये दुकानों का कोई खास ध्यान नहीं दे रही है। बताया कि ना अच्छे सड़क ही है और ना लाइट की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि इस बार सर्कस चलाना काफी मुकिश्ल साबित हो रहा है। हमारे पास करीब 60 कर्मचारी है। इस बार कमाई होने के बजाये नुकसान में जा रहा हूं। 

श्री वकील ने बताया कि अपनी पीड़ा को मैने कई बार नगरपालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं मेले के नियुक्त मजिस्ट्रेट को बताया है। तथा रास्के की समस्या को दूर करने की  गुहार लगायी है। लेकिन किसी के तरफ से कोई परिणाम नहीं मिला। जिससे वे काफी आहत हैं। उन्होंने जिलाधिकारी अदिति सिंह से मांग किया है कि सर्कस तक आने का मार्ग सुगम किया जाये।



Comments