बलिया। आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए विशेष पुर्नरीक्षण अभियान के अंतर्गत एईआरओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव द्वारा बूथ संख्या 30, 31, 32, 39,40,49,50 और 51 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बूथ संख्या 39 में फार्म-6 के तीन फॉर्म- 7 का एक तथा फॉर्म-8का एक फार्म प्राप्त हुआ। इसी क्रम में बूथ संख्या 40 में फॉर्म-6 के दो फार्म-8 का एक फार्म प्राप्त हुआ। बूथ संख्या 49 में फार्म-6 के छह और फार्म-7 का चार फार्म प्राप्त हुआ ।बूथ संख्या 50 पर फार्म-6 के चार और फार्म-7 के चार फार्म प्राप्त हुए। बूथ संख्या 51 के फार्म-6 के दो और फार्म-7 और 8 का शून्य फार्म प्राप्त हुआ। बूथ निरीक्षण अभियान के दौरान जिन फॉर्मो में त्रुटियां पाई गई उन्हें दूर करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पदाविहित अधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित थे ।इसी क्रम में सीडीपीओ चिलकहर/एईआरओ रसड़ा द्वारा पी.वी. संवारा के पांच बूथों का निरीक्षण किया गया। जिसमें फार्म-6 में 13 तथा फार्म-7 में 3 फार्म प्राप्त हुए।
0 Comments