जनपद बुलंदशहर में अनूपशहर-कर्णवास-राजघाट-नरौरा-रामघाट मार्ग (लम्बाई 30.130 किमी) का नामकरण 'अनूपशहर-कर्णवास-राजघाट-नरौरा-रामघाट कल्याण सिंह मार्ग' के नाम से किया गया


लखनऊः 27 नवंबर 2021। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर उ0प्र0 सरकार द्वारा जनपद बुलंदशहर में अनूपशहर-कर्णवास-राजघाट-नरौरा-रामघाट मार्ग (लम्बाई 30.130 किमी) का नामकरण 'अनूपशहर-कर्णवास-राजघाट-नरौरा-रामघाट कल्याण सिंह मार्ग' के नाम से किया गया है। 

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए इस सम्बन्ध मे आवश्यक अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। 


बी0एल0, यादव

सूचना अधिकारी



Comments