संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान द्वारा सीतापुर-परसेंडी खण्ड पर संरक्षा निरीक्षण 24 नवम्बर को

लखनऊ 23 नवम्बर 2021। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दिनांक 24 नवंबर 2021 को पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सीतापुर-परसेंडी खण्ड पर रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वाेत्तर परिमण्डल श्री मोहम्मद लतीफ खान द्वारा दोहरीकरण तथा 25,000 वोल्ट ए.सी नई विद्युतकर्षण लाइन युक्त रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण किया जायेगा। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक डॉ0 मोनिका अग्निहोत्री तथा मुख्यालय के संबंधित प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं मण्डल के शाखाधिकारी उपस्थित रहेगे।

रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा सीतापुर-परसेंडी स्टेशनों के मध्य आने वाले ब्रिज, कर्व, पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग्स, रेलवे लाइन फिटिंग्स, सिग्नल, समपार फाटक तथा पैनल रूम, रिले रूम आदि का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त महोदय द्वारा उक्त स्टेशनों के मध्य विद्युत लोकोमोटिव से चालित स्पेशल टेªन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा। 

सभी क्षेत्रीय जनता एवं विशेषकर रेलवे लाइन के समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों को सचेत किया जाता है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान वह रेलवे लाइन पर गाड़ियों के सञ्चालन के प्रति सतर्कता बरतें तथा अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आस पास खुले में न छोड़ें ।         

                                           जन संपर्क अधिकारी 

                                         पूर्वाेत्तर रेलवे  लखनऊ




Comments