22 अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण के विरोध में निकलेगी पदयात्रा

 


मऊ  जिला अटेवा इकाई  के नेतृत्व में सहयोगी शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों की एक बैठक बाल निकेतन विद्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमें अटेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आह्वान पर आगामी 21 नवम्बर को  लखनऊ में होने वाली पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण के विरोध हेतु शंखनाद रैली व इसी क्रम में प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर आगामी 22 अक्टूबर को अपराह्न निकलने वाली एनपीएस एवं निजीकरण के विरोध में पदयात्रा की जनपद सम्बन्धित रणनीति बनाई गयी।

उक्त बैठक की अध्यक्षता अटेवा के मण्डलीयमंत्री राजेश सिंह व संचालन जिला महामंत्री अटेवा बिरजु सरोज ने किया। राजेश सिंह ने पुरानी पेंशन को  कर्मचारियों का मान ,सम्मान व स्वाभिमान संज्ञा दी व इसके लिए सभी के सहयोग और समर्थ की अपील किया साथ ही आगामी 22 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर निर्धारित समय पर अधिकाधिक सँख्या में आने का आह्वान किया। जिला वेतन भोगी सहकारी ऋण समित के जिला अध्यक्ष रामप्रभाव सिंह ने उक्त आंदोलन हेतु सभी को मिलकर समन्वित प्रयास करने पर बल दिया।विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर संघ के जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह ने पुरानी पेंशन के आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए इसके लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ने हेतु संगठित और अनुशासित शैली में आन्दोल चलाने की बात की व अपना समर्थन दिया। अटेवा के जिला संरक्षक श्यामसुंदर यादव ने कहा कि किसी लक्ष्य की सफलता के लिए समर्पण आवश्यक होता है इसके लिए हमे हर कदम पर तैयार रहना होगा। जिला संयोजक अटेवा नीरज राय ने पदयात्रा के कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला एवं सभी से अधिकाधिक सँख्या में पदयात्रा में पहुंचने का निवेदन किया। संचालन कर रहे महंमन्त्री विरजु सरोज ने अटेवा के संघर्षों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर इस अधिकार यज्ञ में अपनी मनसा एवं कर्मणा आहुति देने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयराम सिंह अध्यक्ष  एकजुट गुट, नगर संयोजक अटेवा अखंड प्रताप सिंह, राकेश राय, अमिताभ सिंह, रामविलाश चौहान, अशुतोष सोनकर, गुलशन पाल, सन्तोष यादव, आनंद बाबू ,पवन गुप्ता, राजीव  यादव, मिथलेश कुमार, राजेश्वर सिंह, राजेश कुमार सिंह, सजंय सिंह, मिथिलेश यादव, विवेक यादव, आमोद सैनी आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।



Comments