बरसात के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें


हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दालचीनी सेहत के लिए वरदान है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज से लेकर मोटापा में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। साथ ही दालचीनी के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत है। अपनी पसंद के अनुसार दालचीनी का सेवन कर सकते हैं।

बरसात के दिनों में असमान्य तापमान और मच्छर के काटने से सर्दी, खांसी, मौसमी बुखार समेत डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और जीका वायरस का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती होती है। डॉक्टर्स की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना जरूरी है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है। उन्हें बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। इसके लिए बरसात के मौसम में अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी बरसात के मौसम में फिट और फाइन रहना चाहते हैं, तो रोजाना इन चीजों का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-

दालचीनी : हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दालचीनी सेहत के लिए वरदान है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज से लेकर मोटापा में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। साथ ही दालचीनी के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। आप अपनी पसंद के अनुसार दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। आजकल दालचीनी की चाय और काढ़ा ट्रेंडिंग में हैं। इसके लिए आप रोजाना दालचीनी की चाय या काढ़ा का सेवन कर सकते हैं।

शहद : शहद सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन-सी और एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासकर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में शहद दवा की तरह काम करता है। इसके सेवन से इम्युनिटी भी मजबूत होती है। इसके लिए रोजाना सुबह में एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।

लहसुन : डॉक्टर्स हमेशा सेहतमंद रहने के लिए लहसुन का सेवन करने की सलाह देते हैं। खासकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत रहना अनिवार्य है। इसके लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो कई बीमारियों में लाभदायक होता है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके लिए रोजाना खाली पेट लहसुन के दो जावे का सेवन करें। इसके बाद एक गिलास पानी पिएं। इसके सेवन से बीमारियां दूर रहती हैं।

विटामिन-सी और डी : साथ ही विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें। इसके लिए डाइट में नींबू, संतरे, सेब, ब्रोकली, बीन्स, अंगूर, चुकरकंद, आंवला या आंवला जूस आदि चीजों को शामिल करें। जब कभी धूप निकलें, तो धूप जरूर सेंके। 

डिस्क्लेमर : स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।






Comments