बलिया। उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की वार्षिक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति की आय व कार्यों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की तहसील इकाईयों के गठन हेतु सीडीओ ने निर्देशित किया। समिति की आय बढ़ाने के लिए शासनादेश के अनुसार आबकारी व असलहा लाइसेंस धारियों से तय अंशदान लेने पर भी चर्चा की गयी। इसके पूर्व क्रीड़ाधिकारी डाॅ अतुल सिन्हा ने समिति के वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अरूण सिंह व नीरज राय ने समिति के सम्मुख अपने सुझाव व विचार रखे।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट नागेन्द्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह, पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, उप क्रीडाधिकारी अजय प्रताप साहू, अरविंद कुमार सिंह, नीरज राय, प्रीति गुप्ता आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन क्रीडाधिकारी डाॅ अतुल सिन्हा ने किया।
0 Comments