बलिया में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पाण्डेय का हुआ जोरदार स्वागत


बलिया। लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मणिशंकर पाण्डेय जी ने विधानसभा 2022 के चुनावी बिगुल फूंकते हुए उत्तर प्रदेश के बलिया जिलें का तूफानी दौरा किया। बलिया में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जी का जोरदार स्वागत किया गया। 

समीक्षा बैठक डाक बंगले में हुई। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और जोर शोर से सभी प्रत्याशी लड़ेंगे और विजयी होंगे। और संगठन पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमको अपने संगठन को मजबूत करना होगा  तभी हम मजबूत होंगे।

बैठक में लखन रावत, सुनील पासवान, झूल्लन अंसारी, जयराम ठाकुर, जहाँगीर मसूरी, सुजीत रावत, सरदार नगेन्द्र सिंह सागर, किशन राय, मिथुन, रधुपति, डा. जनार्दन सिंह, दीपक खरवार व अयोध्या नाथ तिवारी आदि मौजूद रहें। 




  

 

Post a Comment

0 Comments