लखनऊ मंडल : माल यातायात में वृद्धि हेतु उठाये गये प्रभावी कदमों के फलस्वरूप माल लदान में बढ़ोत्तरी






लखनऊ 03 जून 2021 : कोविड 19 के इस विषम परिस्थिति में माह मई 2021 में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सभी कर्मचारियों कंट्रोल स्टाफ, स्टेशन स्टाफ, रनिंग स्टाफ एवं फील्ड स्टाफ आदि ने अपने कर्तव्यों के प्रति शत प्रतिशत सहयोग देकर कार्य किया। जिसके फलस्वरूप लखनऊ मंडल में ट्रेनों के समय पालन एवं मालगड़ियों की गति में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। वर्ष 2021 मई माह में मालगाड़ियों की गति 48.7 किमी/घन्टे रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 53 प्रतिशत अधिक है। मेल/एक्सप्रेस ट्रेन का समय पालन 97.5 प्रतिशत रही जो मई 19 की तुलना में 23.7 प्रतिशत अधिक है। 

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल पर माल यातायात में वृद्धि हेतु उठाये गये प्रभावी कदमों के फलस्वरूप माल लदान में बढ़ोत्तरी का क्रम पिछले वर्ष से निरन्तर जारी है। वर्ष 2021-22 के माह मई, 2021 में 0.07 मिलियन टन माल का लदान हुआ। जो गत वर्ष 2020 के माह मई की तुलना में 165.85 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2021-22 में माह मई तक 0.18 मिलियन टन माल लदान हुआ, जो गत वर्ष 2020 के इसी अवधि की तुलना में 247.33 प्रतिशत अधिक हैै।   

मंडल, मुख्यालय तथा रेलवे बोर्ड स्तर पर लोडिंग/अनलोडिंग के विभिन्न आयामों पर त्वरित निर्णय हेतु विशेष प्रयासों से पूर्वोत्तर रेलवे पर नये माल यातायात को रेलवे पर लाने में सफलता मिली। माल यातायात में वृद्धि हेतु मण्डल की वाणिज्यिक टीमों द्वारा व्यवसायियों एवं औद्योगिक संस्थानों से सम्पर्क किया गया तथा उनकी आवश्यकतानुसार मालगोदामों में सुधार एवं विस्तार किया गया।

कोरोना संक्रमण के इस कठिन दौर में यह उपलब्धि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योजनाबद्ध रूप से समेकित प्रयासों का परिणाम है।

                                                       जनसंपर्क अधिकारी

                                                    पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ। 




Post a Comment

0 Comments