अंडे के साथ बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक


प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर अंडा में कम कार्ब पाया जाता है। लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन बिल्कुल भी ना करें।

सही समय पर सही खाना खाने से आप हमेशा हेल्दी रह सकते हैं। हालांकि, अगर कोई फूड कॉम्बिनेशन गलत हो जाता है तो यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार कई बार हम ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिसके कारण पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। जिससे थकान, मतली और आंत्र रोग हो सकते हैं। जिन खाद्य पदार्थों को लोग हल्के में लेते हैं उनमें से एक अंडा है। 

अंडा अत्यधिक पौष्टिक माना जाता है और अपने आप में एक छोटा भोजन होता है। प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर अंडा  में कम कार्ब पाया जाता है। अंडे का इस्तेमाल कई तरह की रेसिपी में किया जाता है। कुछ लोग अकेले अंडे का आनंद लेना पसंद करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो अंडा के साथ मांस, दूध उत्पादों और कैफीनयुक्त पेय के साथ खाते हैं। ऐसी ही कुछ चीजें है जिनका सेवन बिल्कुल भी अंडा के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे आपको एलर्जी हो सकती हैं।

बेकन

अंडा और बेकन एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसका सेवन अधिकांश लोग करते हैं। हालांकि, वे यह नहीं जानते कि यह आपको सुस्त बना सकता है। क्योंकि दोनों में ही प्रोटीन और वसा की मात्रा में उच्च होते हैं। जिसके कारण आपको अधिक आलस्य आएगा।

चीनी

अगर आप अंडे के साथ चीनी का सेवन करते हैं तो यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। इन दोनों में ही अमीनो एसिड होता है जो मानव शरीर के लिए विषाक्त हो सकता है और आपके रक्त में थक्के बना सकता है।

सोया मिल्क

सोया दूध के साथ अंडे खाने से आपके शरीर में प्रोटीन का अवशोषण होने पर समस्या उत्पन्न होती है।

चाय

अंडा और चाय का सेवन दुनिया भर में लोग बहुत ही आनंद से करते हैं। कुछ इसे पचाने के लिए करते हैं जबकि अन्य इसे अप्रिय गंध को दूर करने के लिए करते हैं। वास्तव में यह कॉम्बिनेशन कब्ज पैदा कर सकता है जो आपके शरीर को और गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

खुरमा

ख़ुरमा एक प्रकार का फल है जिसे अंडे के बाद बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इससे गैस्ट्रिक अटैक की संभावना बढ़ सकती हैं जोकि जहर का काम करता है।




Comments