बलिया : नेेेता प्रतिपक्ष बोेले मुुख्यमंत्री जी किसानों की समस्याओं का करें निराकरण

 


सीएम योगी के बलिया आगमन पर नेता प्रतिपक्ष ने गेहूं क्रय केन्द्रों की बदहाली का मुद्दा उठाया

बलिया। किसान अपना गेंहू क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है और मुख्यमंत्री जी उड़न खटोला से जिला-जिला चुनावी समीकरण ठीक कर रहे हैं। किसानों का गेंहू बारिश की पानी में भींग कर सड़ रहा है। मुख्यमंत्री जी अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे है। "किसान बेहाल बिचौलिए और दलाल खुसहाल और सरकार मालामाल" के तर्ज पर प्रदेश चल रहा है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री रामगोविन्द चौधरी ने 18 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बलिया आगमन पर तंज कसते हुए कही।

नेता प्रतिपक्ष ने सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" के माध्यम से प्रेस को जारी बयान में कहा कि अन्नदाता अपना खून पसीना बहा कर मन मे अनेको अरमानो सपनों को समेटे खेत से अन्न उत्पादन करता है। वही अन्न लेकर जब वह सरकार द्वारा निर्धारित क्रय केन्द्रों पर जाता है तो वह कई दिनों तक कतार में खड़े रहने के बाद भी उसका गेंहू नहीं लिया जाता। ऊपर से उसका गेंहू बारिश के पानी में भींग कर सड़ने लगता है तो वहाँ सिर्फ उस गेंहू पर पानी नहीं गिरता बल्कि अन्नदाता के अरमानों और सपनों पर पानी फिरता है। उसके सारे सपने चूर-चूर हो जाते हैं। जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के अन्दर हो रहा है। सरकार की नाकामी और गलत नीतियों के कारण किसान खून के आँसू रो रहे है। ऊपर से सरकार में बैठे लोग बड़े-बड़े विज्ञापन छपवाकर अपनी पीठ स्वयं थपथपा रहे हैं।जबकि जमीनी हकीकत यह है कि क्रय केन्द्रों पर ताले झूल रहे है जनपद के पिलुई क्रय केन्द्र पर किसान पंद्रह-पंद्रह दिनों से ट्रैक्टर और अन्य साधनों पर गेहूं लेकर खड़े है बात नही सुनी गई तो धरना भी किसानों द्वारा दिया गया उच्च अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया फिर भी वही स्थिति बनी हुई है यही हाल शेरिया क्रय केन्द्र, राजपुर क्रय केन्द्र सहित बांसडीह विधानसभा जनपद बलिया एवं पूरे प्रदेश में सभी क्रय केन्द्रों की है। अधिकारियों से बात करने पर जवाब मिल रहा है कि क्रयकेन्द्र ऑनलाइन हो गए हैं और मुख्यालय यानी लखनऊ से ही सिस्टम लॉक कर दिया गया है। जो भाजपा सरकार के द्वारा किसानों के साथ किये जा रहे छल का प्रमाण है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी चुनावी तैयारी को एक दो दिनों के लिए रोक कर जो उनकी मूल जिम्मेदारी है उस तरफ ध्यान देकर प्रदेश के किसानों के समस्याओं का निराकरण करे अन्यथा प्रदेश के किसानों की आह उनके राजनैतिक जीवन को समाप्त कर देगी।

श्री रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि अगर पूरे प्रदेश में क्रय केन्द्रों को तत्काल खोल कर सभी किसानों से गेहू ख़रीद पूर्ण रूप से नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी बड़ा और मजबूत आंदोलन छेड़ेगी और किसान विरोधी इस सरकार को सत्ता सत्ता से बेदखल करने तक आंदोलन चलाएगी।



Comments