कई लोगों को सपने में कुछ पुरानी बातें याद आती हैं। उन्हें लगता है कि वो उस घटना को होते हुए या किसी व्यक्ति एवं जगह को पहले से जानते हैं। जेहन में बिखरी यही यादें पुर्नजन्म का संकेत हो सकती हैं। तो कौन-से हैं वो इशारे जो व्यक्ति को बताते हैं कि उसका दोबारा जन्म हुआ है, आइए जानते हैं।
1. जो लोग पुर्नजन्म लेते हैं उनके मन में अक्सर कोई डर बना रहता है। उन्हें किसी चीज के होने का एहसास होता है। ऐसे लोग अपने भूतकाल में जीते हैं। कई बार तो वे अपने अतीत से इतना प्रभावित होते हैं कि वो अपनी पिछली हरकतें दोहराने लगते हैं।
2. पुर्नजन्म का सबसे बडा संकेत सपनों का आना होता है। दोबारा जन्म लेने वाले लोगों को अक्सर एक ही तरह के सपने आते रहते हैं। उन्हें या तो किसी दुर्घटना का, शादी का या उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अन्य घटनाएं दिखने लगती हैं।
3. दोबारा जन्मे लोगों को अक्सर किसी खास जगह से बहुत लगाव होता है। मगर हैरानी कि बात तो यह है कि वे उस जगह कभी गए नहीं होते हैं न ही वहां के बारे में सुना होता है, लेकिन उन्हें उस जगह की सारी बातें पता होती हैं।
4. जो लोग पुनर्जन्म लेते हैं उनमें से कई लोगों को अनहोनी के होने का एहसास हो जाता है। जिसके चलते उनका बर्ताव एक समान नहीं रहता है। ऐसे लोग डरकर रहते हैं। इन्हें बहुत ज्यादा बेचैनी होती है।
5. जिन लोगों का पुर्नजन्म होता है उन्हें कई बार अपने पिछले जन्म के भाई-बहन, पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका, माता-पिता एवं अन्य संबंध याद आते हैं। ऐसे में वो वर्तमान में दोबारा उनके पास जाने की जिद करने लगते हैं।
6. पुर्नजन्म का एक अन्य अहम संकेत है कि ऐसे व्यक्तियों की आदतें काफी अलग होती हैं। उनके स्वभाव में पिछले जन्म की आदतों की काफी छाप होती है। तभी कई लोग ऐसे काम कर जाते हैं जिनका उन्हें खुद एहसास नहीं होता है।
7. पुर्नजन्म लेने वाले व्यक्ति अपने पिछले जीवन से इतना ज्यादा जुड़े होते हैं कि वो कोई बात भूल नहीं पाते हैं। अगर उनके साथ कुछ गलत हुआ होता है तो वो अक्सर उन यादों को याद करके उदास हो जाते हैं।
8. दोबार जन्म लेने वाले लोगों की एक और खासियत होती है कि उन्हें पिछला ज्ञान भी विरासत में मिलता है। ऐसे लोग वर्तमान में भले ही कोई काम करने में अक्षम हो, लेकिन वे अपने पूर्व ज्ञान के आधार पर उस कार्य को बिना सीखे बखूबी कर लेते हैं।
9. जो लोग दोबारा जन्म लेते हैं उनकी इंद्रिया काफी सक्रिय रहती हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसे लोग भूत और भविष्य में जीते हैं, इसलिए इनका सीधा संपर्क भगवान से होता है। ऐसे लोग भविष्य में होने वाली चीजों का आभास जल्दी कर लेते हैं।
साभार-Jhansi Times
0 Comments