बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय


एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है। इससे बचाव के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है।

देश भर में कोविड-19 का प्रकोप है। आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है। कोरोनावायरस के कारण कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है। ताकि वह किसी भी आने वाले इंफेक्शन या रोग से लड़ने के लिए पहले से तैयार हो जाएं। आइए बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जानते हैं।


1. हल्दी : हल्दी को आयुर्वेद में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं, जो बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही संक्रमण व रोगों से लड़ने में मजबूती प्रदान कर सकते हैं।


2. आंवला : आंवला विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे सर्दी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से लड़ने में सहायता मिल सकती है। इसके अलावा आंवला स्किन, हेयर व मधुमेह के रोगियों के लिए काफी लाभकारी होता है।


3. तुलसी : तुलसी में औषधीय गुणों का खजाना छिपा हुआ है। इसके अंदर विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ गले व सांस संबंधी इंफेक्शन से लड़ने में मदद कर सकती है।


4. शहद : शहद के अंदर काफी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। जो किसी भी संक्रमण की वजह से होने वाली खांसी, गले की खराश में राहत प्रदान कर सकते हैं।


यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। यह किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है।

साभार- जी न्यूज




Comments