Coronavirus (Covid-19) India Lockdown News Live Updates : महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी कोरोना से बिगड़ रहे हालात, एक दिन में 20 हजार से ज्यादा केस वाला देश का दूसरा राज्य बना।
Coronavirus India Live Updates : भारत में कोरोनावायरस के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दूसरी लहर के बीच कई राज्यों में संक्रमण की रफ्तार फिर तेज हुई है। इनमें महाराष्ट्र के अलावा छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर यूपी सरकार ने राज्य लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके मुताबिक, जिला प्रशासन अब शहर लौटे प्रवासियों की निगरानी करेगा और जिन लोगों में लक्षण पाए गए, उन्हें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया जाएगा। इतना ही नहीं जिन लोगों में लक्षण नहीं दिखे, उन्हें भी 7 दिन के अनिवार्य क्वारैंटाइन में रखा जाएगा।
0 Comments