सपने में खुद को हंसते हुए या फिर रोते हुए देखना होता है इस बात का संकेत, जानें स्वप्नफल

सपने हर किसी को आते हैं। ये कई प्रकार के होते हैं। कई बार सपने देखने के बाद हम भी सोच में पड़ जाते हैं। आखिर हमे ये सपना क्यों आया था? क्या इसका कोई मतलब है? या फिर ये बस यूं ही आ गया? स्वप्न शास्त्र की माने तो आपके द्वारा देखा गया लगभग हर सपना किसी न किसी बात का सूचक होता है। भविष्य में आपके साथ शुभ होगा या अशुभ ये सपने के माध्यम से जाना जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको सपने में खुद को हंसते और रोते हुए देखने का अर्थ समझा रहे हैं।

हंसना हम सभी को पसंद होता है। डॉक्टर भी सभी को खुलकर हंसने की सलाह देते हैं। इससे हमारा खून बढ़ता है। हंसना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि सपने में खुद को या किसी और को हंसते हुए देखना शुभ नहीं बल्कि अशुभ होता है। यदि आप सपने में खुद को हंसते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि भविष्य में आपको बुरे परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। इसका एक अर्थ ये भी है कि आपके जीवन में कई परेशानीयां दस्तक देने वाली है।

वहीं सपने में किसी महिला को हंसते हुए देखना भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके घर भविष्य में कलह होने वाला है। हालांकि सपने में आप किसी बच्चे को हंसते हुए देख लें तो ये शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी समस्याएं खत्म होने वाली है। आपका दिन अच्छा जाने वाला है। सपने में यदि कोई व्यक्ति आपके ऊपर हंस रहा हो और आपका मजाक उड़ा रहा हो तो ये भी शुभ होता है। इसका मतलब है कि आप दुखद परिस्थितियों से बाहर निकलने वाले हैं।

सपने में खुद को रोते हुए देखना शुभ होता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार यदि आप स्वप्न में खुद को रोता हुआ देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी लाइफ बदलने वाली है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। ये एक तरह से आपकी मजबूत आर्थिक स्थिति की तरफ भी संकेत देता है। मतलब आपको धन लाभ हो सकता है।

अब आप सपने में खुद के रोने और हंसने का मतलब अच्छे से जान चुके हैं। अगली बार इनमें से कोई भी सपना आए तो समझ जाइएगा कि भविष्य में आपके साथ क्या क्या होने वाला है। उम्मीद करते हैं कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। कृपया इसे दूसरों के साथ साझा करना न भूलें।




Comments