रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने को निरन्तर प्रयासरत

गोरखपुर 05 अप्रैल, 2021: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 01 अप्रैल, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल, गोमतीनगर के स्टाफ को गोमतीनगर स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 पर 13 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, लखनऊ को सुपुर्द कर दिया गया। 02 अप्रैल, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर के स्टाफ को गोरखपुर जं. स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 02 पर 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया गया। 03 अप्रैल, 2021 को गाड़ी सं. 02569 के स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी में 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लडके को अहसास चाईल्ड लाइन, लखनऊ को सुपुर्द कर दिया गया। 03 अप्रैल, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल, गोण्डा के स्टाफ को गोण्डा स्टेशन पर गस्त के दौरान 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, गोण्डा को सुपुर्द कर दिया गया।




           (पंकज कुमार सिंह)

                                                                                                                   मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,

गोरखपुर।

Comments