रू0 4694 करोड़ की लागत से निर्मित कराये जा रहे हैं 167 दीर्घ नदी सेतु

लखनऊ, दिनांक 09 अप्रैल 2021। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा रू0 4694 करोड़ की लागत से प्रदेश में 167 दीर्घ नदी सेतुओं का निर्माण कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में जहां सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है वहीं सेतु निगम द्वारा नदी सेतुओं को बनाकर सड़कों को लिंक किया जा रहा है। सेतुओं के निर्माण से लोगों को अपने गंतव्य स्थलों तक पहुंचने में आसानी हो रही है और कई किलोमीटर की दूरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। सेतुओं की महत्ता को मद्देनजर रखते हुये उपमुख्यमंत्री के निर्देशन में पाण्टून पुलों का भी निर्माण कराया जा रहा है। 

उ0प्र0 राज्य सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव के अनुसार पिछले 4 सालों में रू0 2732 करोड़ की लागत के 170 दीर्घ नदी सेतुओं की स्वीकृति प्रदान की गयी और रू0 2255 करोड़ की लागत से 130 दीर्घ नदी सेतुओं का कार्य पूर्ण कराया गया है।



Comments