होली के दिन पत्नी के साथ अपनाएं ये उपाय होगी अपार धन की प्राप्ति…

साल होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन आता है और इसके अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 29 मार्च को होली का त्योहार आ रहा है। जबकि 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। लाल किताब में होली से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से धन लाभ होता है। इसलिए आप नीचे बताए गए उपायों को होली के दौरान जरूर करें। इन उपायों को करने से धन लाभ होगा और जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं आएगी।

होलिका दहन वाले दिन आप जब होलिका की परिक्रमा करें तो उस समय अग्नि में चना, गेहूं, अलसी अवश्य डालें। उसके बाद पूजा करें। ये उपाय करने से धन वृद्धि होती है और रुका हुआ धन मिलने लग जाता है। इसलिए आप इस अचूक उपाय को जरूर करें।

होली वाली रात पीपल के पेड़ की पूजा करने से भी धन लाभ होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है। रात के समय आप पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जला दें। फिर इस पेड़ की सात परिक्रमा लें। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी आर्थिक बाधाएं दूर हो जाएगी और जीवन खुशियों से भर जाएगा। 

गोमती चक्र

अपनी आर्थिक हालात को ओर बेहतर करने के लिए ये उपाय करें। इस उपाय को करने से धन बरकत ओर अधिक होने लग जाएगी। उपाय के तहत आप होलिका दहन की रात 21 गोमती चक्र को शिवलिंग पर चढ़ा दें। अगले दिन इनको उठाकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें। ये उपाय करने से आर्थिक समस्याओं दूर हो जाती है और धन लाभ अधिक होता है।

परिवार में सुख शांति बनीं रहे इसके लिए आप होलिका दहन में एक लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता चढ़ाएं। आप बस इस बात का ध्यान रखें कि ये चीज घर के बड़े सदस्ये के हाथों की चढा़ई जानी चाहिए। इन्हें अर्पित करने के बाद होलिका की तीन परिक्रमा करें। होलिका में सूखे नारियल की आहुति भी दें। ये उपाय करने से घर में सुख समृद्धि बनेंगी और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार भी बढ़ेगा।

होलिका दहन के बाद उसकी थोड़ी सी भस्म घर ले आए। जब भी किसी नेक कार्य के लिए घर से बाहर जाए तो इसे पुरुष अपने मस्तक और स्त्री अपने गर्दन में लगा लें। ये उपाय करने से आप जिस कार्य के लिए बाहर जा रहेंगे, होंगे वो सफल हो जाएगा।



Comments