लखनऊ, दिनांक 25 मार्च 2021। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के 14 चालू कार्यों हेतु रू0 60 करोड़ 47 लाख 67 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
इन 14 कार्यों में जनपद गोरखपुर में 03, हमीरपुर में 02, तथा हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, जौनपुर, मऊ, खीरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़ व बाराबंकी के 01-01 कार्य सम्मिलित हैं।
जारी शासनादेश में आवंटित धनराशि की उपलब्धता एवं आवंटित धनराशि की आवश्यकता की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित मुख्य अभियन्ताओं की निर्धारित की गयी है।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी।
0 Comments