यूपी के 10 अपर पुलिस अधीक्षकों का हुआ तबादला

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन ने रविवार को देर शाम प्रांतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया। बस्ती के एसपी हेमराज मीणा के बाद अब वहां के एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है। उन्हें एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।

एएसपी डीजीपी मुख्यालय के पद से एडीजी जोन वाराणसी के स्टाफ अफसर के पद पर स्थानान्तरणाधीन अरुण कुमार दीक्षित को अब उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के पद पर तैनात चंद्र प्रकाश शुक्ला को स्टाफ आफिसर एडीजी जोन वाराणसी, एएसपी अंबेडकरनगर अवनीश कुमार मिश्र को एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ संजय राय को एएसपी अंबेडकरनगर पर तबादला कर दिया।

इसके अलावा एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ दीपेन्द्र कुमार चौधरी को एएसपी बस्ती, एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ विजय त्रिपाठी को उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, उप सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर पुत्तू राम को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, एएसपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ राजधारी चौरसिया को एएसपी गाजीपुर तथा एएसपी ग्रामीण गाजीपुर अनिल कुमार झा को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध एएसपी के पद पर भेजा गया है।

नाम कहां थे कहां गए-

अरुण कुमार दीक्षित स्टाफ आफिसर एडीजी जोन वाराणसी उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़। 

चंद्र प्रकाश शुक्ला उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ स्टाफ आफिसर एडीजी जोन वाराणसी। 

अवनीश कुमार मिश्र एएसपी अंबेडकरनगर एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ। 

संजय राय एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ एएसपी अंबेडकरनगर। 

दीपेन्द्र कुमार चौधरी एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ एएसपी बस्ती। 

विजय त्रिपाठी एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी। 

पुत्तू राम उप सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ। 

राजधारी चौरसिया एएसपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ एएसपी गाजीपुर। 

अनिल कुमार झा एएसपी ग्रामीण गाजीपुर डीजीपी मुख्यालय लखनऊ। 

रवीन्द्र कुमार सिंह एएसपी, बस्ती एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ। 



Comments