यूपी पंचायत चुनाव : पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार, युवा वोटरों के हाथ प्रत्याशियों का भाग्य


उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आयोग द्वारा चार दिसंबर को मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के मुताबिक शुक्रवार को ज्यादातर जिलों की मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने 71 जिलों की मतदाता सूची को अंतिम रूप देते हुए शुक्रवार को जारी कर दिया। गोंडा, संभल, मुरादाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले के साथ ही परिसीमन से आंशिक रूप से प्रभावित क्षेत्रों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए अब आयोग वहां विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाएगा। इसके लिए फरवरी के पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी की जाएगी। 

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आयोग द्वारा चार दिसंबर को मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के मुताबिक शुक्रवार को ज्यादातर जिलों की मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार अबकी चुनाव में लगभग 12.50 करोड़ मतदाता होंगे।

सूची से हटाए गए 1.08 करोड़ नाम : पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए चलाए गए वृहद पुनरीक्षण अभियान में जहां 2,10,40,979 नाम जोड़े गए वहीं 1,08,74,562 नामों को सूची से हटाया गया। 39,36,027 नामों में संशोधन किया गया है। कुल ग्रामीण आबादी में अब 67.45 फीसद मतदाता हैं। सर्वाधिक 76 से लेकर 61 फीसद तक मतदाता हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या 11.74 करोड़ थी।

42 फीसद से अधिक युवा मतदाता : अब तक तैयार मतदाता सूची के मुताबिक कुल वोटर में तकरीबन 42.43 फीसद (5.58 करोड़) 35 वर्ष से कम आयु के युवा हैं। 36 से 60 वर्ष के जहां 42.83 फीसद वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के 11.73 फीसद वोटर हैं।

आयु : वर्ग : मतदाता : 18-21 : पुरुष : 37,53,049 18-21 : महिला : 31,60,683 22-35 : पुरुष : 2,64,11,494 22-35 : महिला : 2,24,62,616 36-60 : पुरुष : 2,79,16,850 36-60 : महिला : 2,46,89,741 60 : पुरुष : 70,86,453 60 : महिला : 73,18,800




Comments