स्वामी विवेकानंद ने मानववाद को दी प्राथमिकता : कान्हजी


सतीश चंद्र कालेज में मनी स्वामी विवेकानंद जयंती

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर "यूवा घेरा" कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर अयोजन किया गया। इसी क्रम में सतीश चंद्र कालेज बलिया में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भारी संख्या में छात्र और छात्रों ने हिस्सेदारी किया। खास बात यह रही कि छात्रों ने खुले मन से अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की शुरुआत कालेज के प्रभारी प्राचार्य डा. मान सिंह व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' जी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप जला कर किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी के संबंध में अनेकों स्मृतियां सुनाई और कई ने अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वामी जी को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' कहा कि आज उस महापुरुष की जयंती के अवसर पर आप सबके समक्ष आने का अवसर प्राप्त हुआ है जिन्होंने मानववाद को प्राथमिकता दिया। उन्होंने अपने विचारों को दुनिया भर में फैला कर भारत देश का मान और सम्मान को बढ़ाया। इस जयंती को और यादगार बनाने के लिए ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं को निर्देश दिया है कि युवा दिवस के अवसर पर समाज और युवाओं के सामने जो समस्याएं हैं, उसके संबंध में जानने और उससे लड़ने की ताकत भी मिलेगी। कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। शिक्षा महंगी होती जा रही है। शिक्षा दिन प्रति दिन निजीकरण के तरफ जा रही है, जिससे सबसे अधिक युवा वर्ग ही प्रभावित हो रहा है। महिलाओं के प्रति अपराध में वृद्धि हो रही है। जिसके खिलाफ युवा वर्ग को संघर्ष छेड़ना होगा। देश के सार्वजनिक क्षेत्र की सम्पतिया निजी हाथों तेजी से सरकारों द्वारा सौपा जा रहा है। जिसके खिलाफ युवा वर्ग को एकजुट होकर इन समस्याओं के जनक तथा उस तरह के विचारधारा के लोगों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। तब जाकर आज के दिन की सार्थकता सिद्ध होगी।

प्रभारी प्राचार्य डा. मान सिंह ने छात्र -छात्राओं से कहा कि आज का दिन युवाओं का है। देश युवाओं का इंतजार कर रहा है। आने वाला कल युवाओं का है। अपने हक और उद्देश्य के लिए परिश्रम और संघर्ष करना ही युवा की पहचान है। कार्यक्रम के आयोजक सतीश चंद्र कालेज के पूर्व अध्यक्ष सपा के युवा नेता रोहित चौबे ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया तथा संचालन भी किया।इस अवसर पर हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डा. श्रीपति यादव, रणविजय सिंह, हरेंद्र यादव, तौफीक अहमद, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, रणविजय सिंह, साहिल चौरसिया, कु.पूजा यादव, ट्वींकल गुप्ता, आरती पाण्डेय, गुड़िया, स्वेता तिवारी, रानी चौरसिया, आशुतोष पाण्डेय, कृष्णकांत गुप्त, कु. नेहा चौबे, पूजा गुप्ता, कल्पना शुक्ल आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। इसी प्रकार के युवा घेरा कार्यक्रम कमला देवी बैजोरिया डिग्री कालेज दुबहड़ में भी आयोजित हुआ। जहां अध्यक्षता प्राचार्य अभिषेक आचार्य व संचालन संजय सिंह बाउल और मुख्य वक्ता दीवान सिंह व धनञ्जय सिंह विसेन रहे।



Post a Comment

0 Comments