जनपद कौशाम्बी में जी0टी0 मार्ग से सयारा मीठेपुर होते हुए सौरई खुर्द तक मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 6 करोड़ 17 लाख 90 हजार की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी

 

लखनऊ, दिनांक 08 दिसम्बर 2020। उ0प्र0 शासन द्वारा जनपद कौशाम्बी में जी0टी0 मार्ग से सयारा मीठेपुर होते हुए सौरई खुर्द तक मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 6 करोड़ 17 लाख 90 हजार की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा जारी किया गया है।

जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को निर्देश दिये हैं कि कार्य सक्षम अधिकारी द्वारा प्राविधिक स्वीकृति प्राप्त करने के उपरान्त ही कार्य प्रारम्भ किया जाय। व्यय वित्त समिति द्वारा लगायी गयी शर्तों का पूर्णतयः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। 

उपमुख्यमंत्री जी  ने सम्बन्धित  अधिकारियों  को निर्देशित किया है कि कार्य मे मानको व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी।





Post a Comment

0 Comments