विभिन्न जनपदों के 19 सेतुओं के चालू निर्माण कार्यों हेतु रू०19 करोड़ 13 लाख 69 हजार की धनराशि अवमुक्त 


लखनऊः 8 नवंबर 2020। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न जनपदों में सेतु निगम के 4 एवं लोक निर्माण विभाग के 15 ,कुल 19 चालू कार्यों हेतु रू०19 करोड 13 लाख 69 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण अनुभाग -10 द्वारा जारी किया गया है।


इन सेतुओं का निर्माण कार्य जनपद बांदा, जौनपुर, सहारनपुर, बरेली, उन्नाव, व बस्ती जनपदों में चल रहा है, जिसमें 8 पुलों का निर्माण जनपद उन्नाव में, 4 पुलों का निर्माण जनपद सहारनपुर मे, जनपद बांदा, बरेली व जौनपुर में 2-2 पुलो तथा एक पुल का निर्माण जनपद बस्ती में किया जा रहा है। 


उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अवमुक्त धनराशि को निर्धारित परियोजनाओं पर ही मानक और विशिष्टियो के अनुरूप व्यय करें ।इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन में नहीं किया जाएगा ।उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।


बी० एल ० यादव


सूचना अधिकारी


Post a Comment

0 Comments