वाराणसी-छपरा रेल खण्ड पर चल रहे दोहरीकरण कार्यों के क्रम में निम्न गाड़ियों का किया जाएगा मार्ग परिवर्तन

 


वाराणसी 09 नवम्बर, 2020: परिचालनिक सुगमता के अंतर्गत वाराणसी-छपरा रेल खण्ड पर चल रहे दोहरीकरण कार्यों के क्रम में नन्दगंज-तरांव रेल खण्ड पर दिनांक-10.11.20 एवं दिनांक-11.11.20 को नान-इन्टरलॉक कार्य होने एवं दिनांक-12.11.20 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरिक्षण किये जाने हेतु निम्न विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन किया जायेगा।


मार्ग परिवर्तन -


- जयनगर से 10 नवम्बर, 2020 को चलने वाली 02561 जयनगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बलिया-फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।


- आनंद विहार से 10 एवं 11 नवम्बर, 2020 को चलने वाली 04426 आनंदविहार-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार –मऊ-फेफना- बलिया के रास्ते चलाई जाएगी।


- रक्सौल से 11 नवम्बर, 2020 को चलने वाली 04425 रक्सौल-आनंदविहार विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बलिया-फेफना-मऊ- औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।


शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-


- दिल्ली से 09 एवं 10 नवम्बर, 2020 को चलने वाली 02220 दिल्ली-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी के स्थान पर औड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी औड़िहार से गाजीपुर सिटी के बीच निरस्त रहेगी।


- गाजीपुर सिटी से 10 एवं 11 नवम्बर, 2020 को चलने वाली 02219 गाजीपुर सिटी-दिल्ली विशेष गाड़ी औड़िहार से ही ओरिजनेट होकर चलायी जायेगी। यह गाड़ी गाजीपुर सिटी से औड़िहार के बीच निरस्त रहेगी।


अशोक कुमार


जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी


Post a Comment

0 Comments