मौसम विभाग का 19 नवम्बर तक भारी बारिश का अलर्ट, चार दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड


लखनऊ. यूपी मौसम तेजी के साथ अपना रंग बदल रहा है। सर्द हवाओं के साथ ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 19 तारीख तक भारी बारिश की संभावना है। साथ में तेज हवाएं चलेंगी। जिससे यूपी के सभी जिलों में ठंड बढ़ जाएगी। न्यूनतम तापमान में भारी कमी आएगी। भारी कोहरा छाएगा। पूरे यूपी में कड़ाके की ठंड बढने वाली है।


यूपी के कई जिले ठंड की चपेट में : - मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। 15 नवंबर के लिए पहाड़ों के कई क्षेत्रों में बारिश और भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई। जिससे यूपी के कई सारे जिले ठंड की चपेट में आ गए हैं। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में रविवार देर रात तेज आंधी आने के साथ खूब तेज बारिश हुई। यह बारिश सुबह करीब आठ बजे तक जारी रही। और उसके बाद भी बारिश का संभावना बनी हुई। सुबह 11.15 पर सूर्य भगवान ने दर्शन दिए पर बादल की लुकाछिपी बरकारार है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद भी कभी भी बेभाव बारिश हो सकती है। मौसम में यह बदलाव जम्मू कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुआ है।


नवंबर में होने वाली बारिश ठंड बढ़ाने वाली : शाही


सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम केंद्र प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि, नवंबर में होने वाली बारिश ठंड को बढ़ाने वाली होगी। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।


 


Post a Comment

0 Comments