भारतीय संस्कृति में शंख का बहुत महत्व होता है। जब भी कोई शुभ कार्य होता है तो पहले शंखनाद किया जाता है। धर्मग्रंथ के अनुसार, शंख का ज्योतिषिय महत्व भी बहुत अधिक माना जाता है। जिस घर में महालक्ष्मी शंख की पूजा विधि विधान से होती है, वहां स्वयं लक्ष्मी जी का वाश होता है। विद्या की देवी सरस्वती भी शंख धारण करती है। वे स्वयं वीणा शंख की पूजा करती हैं। माना जाता है कि शंख की पूजा व इसके जल को पीने से मंद बुद्धि व्यक्ति भी ज्ञानी हो जाता है।
शंख के बारे में कुछ और रोचक बातें :
—शंख की आकृति और पृथ्वी की संरचना समान है। नासा के अनुसार शंख बजाने से खगोलीय ऊर्जा का उत्सर्जन होता है। जो जीवाणु का नाश कर लोगों में ऊर्जा व शक्ति का संचार करता है।
—शंख कैल्शियम से निर्मित होता है। इसमें रात को पानी भर के पीने से कैल्शियम की पूर्ति होती है।
—शंख बजाने से योग की 3 क्रियाएं एक साथ होती है। कुम्भक, रोचक, प्राणायाम। शंख बजाने से हदयाघात, रक्तचाप की अनियमितता, दमा, मदागिन में लाभ होता है। शंख बजाने से फेफड़े पृष्ट होते हैं।
—शंख में रातभर रखें पानी को सुबह खाली पेट तीन चम्मच पीने से कब्ज और इससे जुड़ी बीमारियों का नाश होता है।
0 Comments