11 साल पहले रात के समय तीन लोगों की पत्थर मारकर हत्या कर देने वाले स्टोन किलर महेश की राजकोट के नवरंगपुरा कापड़िया स्टेट की एक दुकान की छत से लाश मिली थी। महेश की लाश के बारे में किसी ने 2 दिन पहले ही पुलिस को जानकारी दी गई थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने लाश का क़ब्ज़ा लेकर पोस्टमार्टम करवाया था।
राजकोट पुलिस ने इस हत्या के बारे में जांच करने पर उसके मुंहबोले पुत्र अजीत को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अजीत के दोस्त विजय को भी पकड़ा है। पुलिस की जांच पड़ताल में अजीत ने बताया कि स्टोन किलर महेश बार-बार उसके साथ विकृत काम अर्थात दुष्कर्म करता था। जिसके चलते उसने पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और विजय ने उसका साथ दिया था।
अजीत ने पुलिस को बताया कि 5 साल पहले जैतपुर की एक अंकुर होटल के पास में वह महेश से मिला था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। मित्रता होने के बाद महेश बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता था। अजीत ना कहे तो परिवार जनों को बता देने की धमकी देता था। महेश लोगों को यह कहता था कि अजीत उसका बेटा है। महेश के दुष्कर्म से त्रस्त होकर एक दिन अजीत ने उसका काम तमाम करना तय किया।
10 मार्च को अजीत दुबई से वापस आया और अपने गांव भाणवड़ के साजणियाणी में था। अप्रैल महीने में महेश ने अजीत को फोन कर राजकोट बुलाया और वह लोग वहीं रूके थे। इस समय में भी महेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। महेश अजीत को हर 10 से 15 दिन से बुला कर बलात्कार करता था। जिसके कारण अजीत ने मिलकर महेश का पत्थर से मुंह फो़ड़ डाला और उसकी मौत हत्या कर दी।
0 Comments