बलिया: 'न्याय उपभोक्ता के द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण के लिए 'उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम' की बैठक 19 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यह फोरम रामलीला मैदान के सामने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय पर बैठेगी। इसकी खासियत यह होती है कि उपभोक्ता की समस्या का समाधान उसी दिन कर दिया जाता है। अधीक्षण अभियंता एचएस सत्यार्थी ने बताया कि अपनी शिकायतों के निवारण हेतु कोई भी उपभोक्ता 50 रुपये का भारतीय पोस्टल आर्डर 'अध्यक्ष, विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम आजमगढ़' के पक्ष में लेकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अंतर्गत उपभोक्ता की समस्या का समाधान उसी दिन कर दिया जाता है।
0 Comments